भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान को दिया महागठबंधन में आने का न्योता, बोले- मंत्री पद छोड़कर साथ आइए

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है. यह न्योता ऐसे समय आया है जब बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयान सामने आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

bhai virendra invites chirag paswan
bhai virendra invites chirag paswan
Google CTA

बिहार की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है. यह न्योता ऐसे समय आया है जब बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयान सामने आ रहे हैं. भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान के बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए उन्हें महागठबंधन के साथ आने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान को बिहार के हालात को लेकर चिंता है, तो उन्हें मंत्री पद छोड़कर महागठबंधन के साथ आना चाहिए.