भोजपुरी इंडस्ट्री में छिड़ी 'रंगबाज' की जंग, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अक्षरा सिंह का तगड़ा पलटवार
Akshara Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह एक बार फिर आमने-सामने हैं. इस बार विवाद की वजह कोई बयानबाजी नहीं बल्कि एक जैसा गाना है. 'रंगबाज' टाइटल को लेकर शुरू हुई यह होड़ अब 'दगाबाज' तक जा पहुंची है जिसने फैंस के बीच अलग माहौल देखने को मिल रहा है.
ADVERTISEMENT

Pawan Khesari Akshara Rangbaz Song Controversy
Pawan Khesari Akshara Rangbaz Song Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों गानों के टाइटल को लेकर एक अनोखी जंग देखने को मिल रही है. इसकी शुरुआत तब हुई जब ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने यूट्यूब पर अपना एक नया गाना रिलीज किया. उन्होंने इसका टाइटल 'रंगबाज' रखा. खेसारी का ये गाना देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया. गाने पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज आने लगे. इस गाने की सफलता के कुछ ही समय बाद पावर स्टार पवन सिंह ने भी इसी से मिलते-जुलते नाम 'राजा रंगबाज' टाइटल से अपना गाना रिलीज कर दिया. उनका ये गाना खूब धूम मचाता हुआ नजर आया. अब इन दोनों के ही बाद नंबर आया अक्षरा सिंह का. उन्होंने भी इसी टाइटल से मिलता जुलता गाना लॉन्च कर दिया. भोजपुरी इंडस्ट्री में इसे पवन और खेसारी को जवाब के तौर पर देखा जाने लगा. बस यही से मामला शुरू हुआ.