'मेरा बालम थानेदार' फेम प्रांजल दहिया ने स्टेज पर बदतमीजी करने वाले दर्शकों को सिखाई तमीज, बोली- 'ताऊ, मैं आपकी बेटी की उम्र की हूं'
Pranjal Dahiya viral video: हरियाणवी अभिनेत्री प्रांजल दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज के पास आकर गलत व्यवहार करने वाले दर्शकों को सख्त नसीहत देती नजर आ रही हैं. वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Pranjal Dahiya
Pranjal Dahiya viral video: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित कलाकार प्रांजल दहिया का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह स्टेज पर मौजूद दर्शकों को उनके व्यवहार को लेकर हिदायत देती हुई नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी आव रही है.