भोजपुरी फिल्म 'केवट' का ट्रेलर वायरल, रत्नाकर कुमार के प्रोडक्शन में माही श्रीवास्तव की दमदार एक्टिंग
निर्माता रत्नाकर कुमार की नई भोजपुरी फिल्म 'केवट' का 3 मिनट 15 सेकेंड का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. अनंजय रघुराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन अदाकारी से वाहवाही बटोर रही हैं. जानें फिल्म की स्टारकास्ट, संगीत और पूरी डिटेल्स.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुचर्चित आगामी फिल्म केवट का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. लगभग 3 मिनट 15 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है. रिलीज होते ही फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. ट्रेलर में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने सशक्त अभिनय, भावुक दृश्यों और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं.
