2 साल में मिले करीब 10 करोड़, लेकिन एक रुपया भी खर्च नहीं! बिहार के 6 सांसदों का नाम आया सामने

MPLADS fund Bihar: बिहार के सांसदों के MPLADS फंड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 2 साल में करीब 10 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद बिहार के 6 सांसदों ने विकास कार्यों पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया. इस सूची में एनडीए और राजद दोनों के सांसद शामिल हैं. जानिए कौन हैं ये सांसद, किस पार्टी से आते हैं और इन आंकड़ों से क्या सवाल खड़े हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

MPLADS fund Bihar
40 में से 6 सांसदों ने नहीं किया एक रुपया खर्चा
google news

साल 2024 में हुए आमचुनाव के बाद 18वीं लोकसभा का गठन हुआ था. अब इस गठन के लगभग दूसरा वित्तीय साल पूरा होने वाला है. इस दौरान सरकार देश भर के सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल, सड़क, हॉस्पिटल सहित तमाम जरूरत की चीजों और सुख-सुविधाओं के विकास के लिए फंड भी दिया है. लेकिन बिहार के सांसदों की जो रिपोर्ट कार्ड आई है, वह काफी हैरान करने वाली है. 40 सांसदों की लिस्ट में 6 ऐसे नेता मिले है जिन्होंने विकास कार्य के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं किया है. साथ ही 6 में से 5 नेता को एनडीए के ही है. ऐसे में अब कई तरह से सवाल उठने लगे है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी बात और जानते हैं किन-किन नेताओं ने नहीं किया है खर्च?