यादवों को ही लेकर ये क्या कहने लगे जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र यादव, वीडियो हो गया वायरल
RJD MP Viral Video: बिहार के जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने पर अपने ही यादव समाज पर नाराजगी जताते और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. गया जिले के खिजरसराय का यह वीडियो अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है. जानिए वायरल वीडियो में क्या कहा गया और पूरा मामला क्या है.
ADVERTISEMENT

राजद सांसद सुरेंद्र यादव
सोशल मीडिया के इस बढ़ते युग में आए दिन कई वीडियो वायरल हो जाते है, जिसके बाद या तो वो मशहूर हो जाते है या फिर उनकी मुश्किलें ही बढ़ जाती है. इसी कड़ी में बिहार से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेता अपने ही समाज को गाली दे रहे है. दरअसल जब राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव से विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछा गया तो वो भड़क गए और उन्होंने यादव समाज के लिए ही उल्टी-सीधी बातें बोलने लगे. इसी बीच सांसद का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया जो कि अब वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला और वायरल वीडियो में सांसद ने क्या-कुछ कहा?