खान सर को किस पार्टी से मिला विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर, राजनीति में एंट्री के सवाल पर दिया जवाब

खान सर को कई राजनीतिक दलों से प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें राजनीति में कोई रुचि नहीं है. उनका मानना है कि बिना सत्ता में आए भी समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

Khan Sir got married—here’s the tip he gave students for a happy marriage
Khan Sir
google news

शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके 'खान सर' अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बार चर्चा का विषय उनकी शिक्षा शैली नहीं, बल्कि राजनीति में संभावित इंट्री को लेकर है. दरअसल बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बीच खान सर की कभी चिराग पासवान तो कभी नीतीश कुमार के साथ तस्वीर खूब वायरल हो रही है. मीडिया में भी ये कयास लगया जा रहा है कि खान सर राजनीति में एंट्री ले सकते हैं.