Bankipur Byelection: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव ही क्यों चुना? जानिए उनके इस फैसले के पीछे छिपी रणनीति

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की एंट्री ने बिहार की राजनीति को नई दिशा दे दी है. आखिर उन्होंने यही सीट क्यों चुनी, किस वोट बैंक पर उनकी नजर है और क्या यह चुनाव बीजेपी-आरजेडी के स्थापित समीकरणों को बदल सकता है? विस्तार से समझिए उनकी पूरी रणनीति.

ADVERTISEMENT

बांकीपुर से चुनाव लड़ने के पीछे प्रशांत किशोर की क्या है खास रणनीति?
बांकीपुर से चुनाव लड़ने के पीछे प्रशांत किशोर की क्या है खास रणनीति?
Google CTA

बिहार की सियासत में इन दिनों बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव सबसे बड़ा हॉट टॉपिक बना हुआ है. पूरे बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जिस प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी को लेकर सिर्फ कयास लगते रहे, उन्होंने आखिरकार बांकीपुर से खुद चुनावी मैदान में उतरने का फैसला कर लिया. कभी करगहर तो कभी राघवपुर सीट की चर्चाओं के बीच अचानक प्रशांत किशोर का बांकीपुर को चुनना हर किसी को हैरान कर रहा है. दरअसल, बीजेपी के नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई है.यहां हां 30 जुलाई को वोटिंग होनी है. वहीं 3 अगस्त को नतीजे सामने आएंगे.