Bihar Board 10th Result Topper List : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी दो बेटियों ने किया कमाल, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट और उनके नबंर

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने 492 अंक पाकर संयुक्त रूप से पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इनके अलावा देखें टॉप 5 में कौन कौन स्टूडेंट्स हुए शामिल.

ADVERTISEMENT

Bihar Board 10th Result Topper List :
Bihar Board 10th Result Topper List :
google news

Bihar Board 10th Result Topper List : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक यानी 10 वीं के बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया. रविवार को दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने नतीजों की घोषणा की. प्रदेश में मैट्रिक परीक्षा में इस सत्र 2025-26 में कुल 81.79 % स्टूडेंट्स ने सफला हासिल की. बोर्ड के अनुसार कुल 12 लाख 35 हजार 743 बच्चों ने इस परीक्षा में सफल हुए. इसमें भी छात्राओं का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है.