BSEB 12th Arts Topper Marksheet: छपरा की बेटी ने किया कमाल, 475 अंक लाकर बनी टॉपर, जानिए किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले
Bihar Board 12th Result Arts Topper Marks: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में छपरा की रौशनी कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन किया है. 500 में 475 अंक हासिल कर उन्होंने प्रथम श्रेणी पाई है. उनकी मार्कशीट सामने आने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि किस विषय में उन्हें कितने नंबर मिले.
ADVERTISEMENT

Bseb 12th Raushani Kumari Marksheet
Bihar Board Arts Topper 2026 Roshni Kumari Marksheet: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं के एग्जाम के नतीजे जारी कर दिया हैं. इस बार प्रदेश में तीनों स्ट्रीम में 85 प्रतिशत स्टूडेट्स ने सफलता हासिल की है. इसी में छपरा सारण के वी.एस. इंटर कॉलेज की छात्रा रौशनी कुमारी का नाम भी शामिल है. रौशनी ने आर्ट्स स्ट्रीम में अपनी मेहनत के दम पर बेहतरीन स्कोर हासिल किया है. ऐसे में चलिए जानते हैं उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले है.