Bseb 12th Science Topper Marksheet: पिता के साथ किराना दुकान पर हाथ बटाने वाली पलक ने गाड़ दिए झंडे, टॉपर पलक की मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश

Bseb 12th Science Topper Marksheet: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस स्ट्रीम में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उनकी मार्कशीट सामने आते ही हर कोई जानना चाहता है कि किस विषय में उन्हें कितने नंबर मिले. ऐसे में खबर में देखिए उनकी मार्कशीट.

ADVERTISEMENT

BSEB Topper Palak Kumari
BSEB Topper Palak Kumari
google news

BSEB Topper Palak Kumari: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार में इस साल कुल 85.19 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में सफलता हालिस की है. इसमें 86.23 प्रतिशत छात्राओं और 84.09 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. इसी में मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी भी शामिल हैं. उन्होंने 12 वीं में साइंस स्ट्रीम में 95 प्रतिशत हासिल कर पांचवी रैंक हासिल की है. मार्कशीट पर उनके नंबर देखने से पता चलता है कि उन्होंने इस एग्जाम में शानदार नंबर मिले हैं. ऐसे में चलिए मार्कशीट में देखते हैं पलक कुमारी के नंबर.