बिहार: लड़के को बुलाकर जबरन करा दिया पकड़ौआ विवाह, सामने आई सरकारी नौकरी वाली कहानी
लड़के की मानें तो उसकी रजामंदी के खिलाफ जबरन पकड़ौआ विवाह किया गया है. तो क्या रेलवे में नौकरी लगने के बाद लड़की वालों ने बिहार में शादी के इस पुराने हथकंडे को अपनाया है?
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
लड़को को लड़की वालों ने घेरा और जबदरन भरवा दी मांग.
लड़के का आरोप- सरकारी दामाद की चाहत में हुआ ये सब.
शादी को लेकर हर किसी का सपना होता है की भव्य हो, यादगार हो, बारात हो, बैंड बाजे हों, रिश्तेदार हों. वहीं बिहार में एक शादी ऐसी भी होती है जो यादगार तो होती है लेकिन ये जबरिया होती है. ये पकड़ौआ विवाह है. ये ऐसी शादी है जिसमें लड़का है, लड़की है, लड़की की रजामंदी भी है, लेकिन लड़का विरोध कर रहा है. ये पकड़ौआ विवाह बिहार के समस्तीपुर में हुआ है. बिहार में इस शादी की काफी चर्चा है.इस विवाह में शादी की रस्म के नाम पर लड़के से मंदिर में जबरन लड़की की मांग भरवा दी जाती है और माला डलवा दिया जाता है.
