सम्राट चौधरी के कैबिनेट में विजय सिन्हा को मिलेगा मनचाहा मंत्रालय या फिर होगा 'डिमोशन'? जानिए पूरा समीकरण
Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार से पहले विजय सिन्हा के मंत्रालय को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं. क्या उन्हें मनचाहा विभाग मिलेगा या राजनीतिक कद में कटौती होगी? जानिए गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, दो मंत्रालयों की चर्चा और भाजपा के अंदर चल रहे समीकरणों का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

Vijay Sinha Ministry Update
बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है. सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख अब साफ हो गई है. आगामी 7 मई को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस विस्तार में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच मंत्रियों की संख्या का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है. चर्चा है कि भाजपा कोटे से 12, जेडीयू से 11, चिराग पासवान की पार्टी LJPR से 2, और HAM व RLM से 1-1 मंत्री शपथ ले सकते हैं. लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के बीच सबसे बड़ा सवाल विजय सिन्हा की भूमिका और उनके मंत्रालय को लेकर बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.