CM Samrat Choudhary के Cabinet Expansion में 30% पुराने चेहरे हटाए जाएंगे, फार्मूला तय हो गया है

बिहार में 5 मई के बाद कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, जिसमें बीजेपी और जेडीयू के 30-40% पुराने मंत्रियों को बदलकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा. सम्राट चौधरी अपनी नई टीम के जरिए बिहार में सुशासन का नया मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं.

ADVERTISEMENT

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी
google news

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हैं. फिलहाल सरकार एक मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्रियों के भरोसे चल रही है, लेकिन अंदरखाने कैबिनेट विस्तार की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है. सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं और कई पुराने चेहरों की छुट्टी तय मानी जा रही है.