Bihar Daroga Recruitment: मुख्य परीक्षा रद्द होने के बाद तीन मोर्चों पर घिरी सरकार, जिम्मेदारी तय होने का सवाल अब भी कायम

बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध लगातार अलग-अलग मुद्दों पर सामने आ रहा है. मुख्य परीक्षा रद्द होने के बाद अब रिजल्ट के बाद परीक्षा रद्द करने और प्रारंभिक परीक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इस मामले में अब सरकार के सामने एक नहीं, बल्कि कई सवाल खड़े हैं. मुख्य परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से शुरू हुआ विवाद परीक्षा रद्द होने के बाद एक नए चरण में पहुंच गया है. अभ्यर्थी अब अलग-अलग मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं. दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सबसे पहले अभ्यर्थियों ने विरोध दर्ज कराया था. परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों के बीच आंदोलन हुआ और बाद में मुख्य परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया. लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद विवाद खत्म नहीं हुआ. बल्कि अब अभ्यर्थियों के सवालों का फोकस बदल गया है.