बिहार में डायल-112 बना संकट का साथी, 3 साल में 40 लाख लोगों को मुसीबत से निकाला
Bihar News: औसतन 15 मिनट में पहुंचने वाली यह सेवा घरेलू हिंसा, सड़क हादसे, आगजनी, और महिला सुरक्षा जैसे मामलों में त्वरित सहायता देती है. खासकर ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ ने महिलाओं के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाया है.
ADVERTISEMENT

Bihar News: क्या आपने कभी सोचा कि एक फोन कॉल आपकी या आपके अपनों की जान बचा सकती है? बिहार में डायल-112 सेवा ने यही कर दिखाया है. पिछले तीन साल में इस आपातकालीन सेवा ने 40 लाख से ज्यादा लोगों को मुसीबत से निकाला है. चाहे सड़क हादसा हो, घरेलू हिंसा, आगजनी या कोई और संकट, बस एक कॉल पर बिहार पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंच रही है। यह सेवा अब बिहारवासियों के लिए भरोसे का दूसरा नाम बन चुकी है.