Bihar Elections 2025: सूरजभान सिंह के चुनाव जीतने को लेकर अनंत सिंह ने दिया गजब का जवाब, देखें धमाकेदार इंटरव्यू

Anant Singh Interview: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज में मोकामा सीट पर बाहुबलियों का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सूरजभान सिंह की जमानत जब्त हो जाएगी और इस बार भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे.

ADVERTISEMENT

Anant Singh Interview
Anant Singh Interview
google news

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अपने चरम पर है. 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी और इसे लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच प्रचार प्रसार कर रहे हैं. पहले फेज के वोटिंग में 121 सीटों पर मतदान होंगे लेकिन उनमें 30 सीटों पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी. इन 30 सीटों में से एक सीट है मोकामा, जहां इस बार छोटे सरकार के नाम से मशहूर बाहुबली नेता अनंत सिंह और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मैदान में हैं.