Bihar election 2025 Ascendia survey: NDA या MGB...किसकी नैया पार लगा रही महिलाएं, युवा किसकी तरफ?
Bihar election 2025 Ascendia survey: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले Ascendia Survey के ताजा आंकड़े सामने आए हैं. इस सर्वे में महिलाओं और युवाओं की राजनीतिक पसंद को लेकर चौंकाने वाले नतीजे आए हैं. सर्वे के मुताबिक 44% महिलाएं NDA के साथ हैं, जबकि 38% महिलाएं महागठबंधन (MGB) को समर्थन दे रही हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar election 2025 Ascendia survey
Bihar election 2025 Ascendia survey: बिहार विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा हुआ है. इस चुनाव में NDA और MGB(महागठबंधन) दोनों ही खेमे ने दो वर्ग महिला और युवा को साधने के लिए तमाम घोषणाएं और वादे किए है. चुनावी साल में लगातार सीएम नीतीश महिला और युवा के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया तो वहीं तेजस्वी यादव ने सरकार बनने के बाद महिलाओं को पैसे और युवाओं को नौकरी देने की बात कही. इसी बीच Ascendia ने इन दो वर्गों को टारगेट करते हुए एक सर्वे किया, जिसके चौंकाने वाले नतीजे भी सामने आए है. आइए जानते हैं क्या कुछ है इस सर्वे में.