Bihar Election 2025 Survey: बिहार में महागठबंधन का क्या होगा? CS के ताजा सर्वे में सामने आई नई बात
Bihar Election 2025 Survey: बिहार चुनाव से पहले CS (चाणक्य स्ट्रेटजी) का ताजा सर्वे सामने आया है, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी है. सर्वे के मुताबिक, एनडीए (NDA) को इस बार भी बहुमत मिलने की संभावना है और 128 से 134 सीटें मिल सकती हैं. वहीं महागठबंधन को 102 से 108 सीटों के बीच सीमित बताया गया है.
ADVERTISEMENT

बिहार चुनाव सर्वे
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी अपने चरम पर है. 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग के आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इसी बीच CS यानी चाणक्य स्ट्रेटजी ने चुनाव को लेकर एक सर्वे किया जिसके आंकड़े चौंकाने वाले है. चाणक्य स्ट्रेटजी के इस सर्वे के मुताबिक राज्य में इस बार फिर एक एनडीए और महागठबंधन के बीच टफ फाइट है. लेकिन परिणामों की बात करें तो फिर से 2020 वाली स्थिति ही बनेगी और एनडीए की ही सरकार बनने जा रही है. आइए विस्तार से समझते हैं इस सर्वे की पूरी बात.