Bihar Election 2025 Survey: DB के ताजा सर्वे में आ गया 243 सीटों पर रुझान, दौड़ में कौन आगे...NDA या महागठबंधन?

बिहार चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग से पहले दैनिक भास्कर के ताजा सर्वे में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है. 243 सीटों में किसको कितनी सीटें मिलने का दावा किया जा रहा? पार्टी वाइज कौन कितनी सीटों पर मार रहा बाजी? जानिए इस सर्वे में.

ADVERTISEMENT

Bihar election 2025 survey, Dainik Bhaskar pre poll survey, NDA Mahagathbandhan lead, Bihar phase 1 voting, Bihar latest opinion poll
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

बिहार चुनाव में पहले फेज की 121 सीटों पर वोटिंग की तरीख करीब आ चुकी है. इससे पहले ही दैनिक भास्कर ने ताजा रुझान के एक आंकड़ा जारी किया है. इस सर्वे की मानें तो बिहार की 243 सीटों पर कहीं न कहीं NDA को ऐज मिलता दिख रहा है. पहले फेज की 121 सीटों पर NDA को जहां 76-78 सीटें मिलने का रुझान सामने आ रहा है. वहीं महगठबंधन को 40-42 सीटें पर आगे बताया जा रहा है.