बिहार में किसकी बनेगी सरकार? फलोदी बाजार ने जारी किया ताजा अनुमान, महागठबंधन को इतनी सीटें मिलने का अनुमान!

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच फलोदी सट्टा बाजार ने NDA को मजबूत बताया है. सटोरियों के आकलन के अनुसार, महागठबंधन को 94-97 सीटें मिल सकती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
phalodi satta bazar bihar
google news

Phalodi Satta Bazar Bihar Prediction: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासी गरमाहट तेज हो रही है. इस चुनावी माहौल का असर अब देश के प्रमुख सट्टा बाजारों में भी दिखने लगा है, जहां सीटों के अनुमान लगाए जा रहे हैं. राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजार में बिहार चुनावों को लेकर आंकलन सामने आए हैं, जिनमें बीजेपी समर्थित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है.