महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपए का गैस सिलेंडर...जानें और क्या-क्या वादे किए

Tejashwi Yadav manifesto: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे ‘तेजस्वी प्रण’ नाम दिया गया है. इसमें हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली, ₹500 में गैस सिलेंडर, पत्रकारों के लिए बीमा और सहारा निवेशकों के लिए SIT जैसी बड़ी घोषणाएं शामिल हैं. जानें, इस घोषणा पत्र की पूरी खास बातें.

ADVERTISEMENT

Mahagathbandhan promises
महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी
Google CTA

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र को महागठबंधन के सारे दलों के नेता ने मिलकर जारी किया है. इस घोषणा पत्र को तेजस्वी प्रण का नाम दिया गया है और इसके कवर पेज पर तेजस्वी यादव की तस्वीर भी है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन द्वारा जारी किए गए इस दस्तावेज में रोजगार सृजन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का वादा किया गया है.