बिहार चुनाव के महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, 'तेजस्वी प्रण' रखा नाम, तेजस्वी यादव कही ये बड़ी बात

Magathbandhan Ghoshna Patra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें तेजस्वी यादव ने हर घर सरकारी नौकरी, जीविका कर्मियों को स्थायी करने और ‘माई-बहिन योजना’ जैसे बड़े वादे किए हैं. जानें क्या हैं इस घोषणा पत्र के मुख्य वादे.

ADVERTISEMENT

Mahagathbandhan manifesto
महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी (File Photo: ITG)
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब काफी कम समय बचा हुआ है. ऐसे में महागठबंधन ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणा में बिहार की जनता के लिए कई अहम वादे किए गए है. वहीं इस घोषणा पत्र को तेजस्वी प्रण का नाम दिया गया है. साथ ही इस घोषणा पत्र में कवर पर तेजस्वी यादव की तस्वीर भी है. इस घोषणा पत्र पर संपूर्ण बिहार, संपूर्ण परिवर्तन का नारा लिखा है.