Bihar Election 2025: बिहार की जनता को साधने के लिए नीतीश, तेजस्वी, प्रशांत और उपेंद्र चलने लगे ये दांव!

बिहार को राजनीतिक यात्राओं का प्रदेश कहें तो इसमें दो राय नहीं होगी. स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश की सरकार बनने और बनाने तक यात्राओं का रूट बिहार जरूर रहा है. अब जेडीयू की ओर से भी कहा गया है की नीतीश कुमार भी यात्रा निकालने वाले हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अब बिहार में शुरू होगा राजनैतिक यात्राओं का दौर.

point

छठ पर्व के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उतरेंगे सड़कों पर.

point

तेजस्वी और प्रशांत किशोर पहले से यात्राओं पर.

बिहार चुनाव में अभी वक्त है. हालांकि बिहार की जनता को साधने के लिए राजनैतिक पार्टियों के पास वक्त नहीं है. पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं और बिहार की जनता का नब्ज टटोलने से लेकर उन्हें साधने की कवायद में जुट गई हैं. इसी कवायद में अब चुनावी यात्राओं की तैयारियां तेज हो गई हैं. कुछ राजनैतिक दलों ने यात्राएं निकालनी शुरू कर दी हैं तो कुछ उसकी रूप-रेखा तैयार करने में लगी हैं.