Exclusive Interview: NDA बिहार में करने जा रहा बड़ा खेल? अशोक चौधरी ने क्यों कहा- RJD को इस बार बड़ा झटका लगेगा
बिहार चुनाव से पहले जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने साफ किया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे. अमित शाह के बयान, नीतीश के स्वास्थ्य, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के आरोपों पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
बिहार में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. सियासी बिसात पर दांव-पेंच का खेल भी शुरू हो गया है. क्षेत्रीय-जातिय और पार्टिगत समीकरण का गुणा-गणित जोरों पर है. इसी बीच बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री और जनतादल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने वहां की सियासत पार्टी की रणनीति, NDA का दांव, मुख्यमंत्री फेस, आरोप-प्रत्यारोपों पर खुलकर बात की.