बिहार चुनाव में कौन मारेगा बाजी? फलोदी सट्टा बाजार ने खोल दिए पत्ते, NDA को इतनी सीटें मिलने का अनुमान!

Phalodi Satta Bazar Bihar Prediction: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ, फलोदी के सट्टा बाजार में हलचल तेज है. सटोरियों ने बिहार चुनाव को लेकर अनुमान लगाया है. आइए देखते हैं किस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
phalodi satta bazar
Google CTA

Phalodi Satta Bazar Bihar Prediction: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें करीब आ रही हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ देश के प्रमुख सट्टा बाजार में भी गहमागहमी बढ़ गई है. खास तौर पर, राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार इस समय बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर अपने दांव और अनुमान लगा रहा है.

NDA की मजबूत स्थिति का दावा

फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का मानना है कि इस बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बन सकती है. सट्टा बाजार के ताजा अनुमान के मुताबिक, NDA गठबंधन को 135 से 138 सीटें मिलने की संभावना है. चुनाव से पहले ही सट्टा बाजार NDA की स्थिति को मजबूत मान रहा है.

महागठबंधन के लिए निराशा

दूसरी ओर, कांग्रेस समर्थित महागठबंधन की स्थिति को लेकर सट्टा बाजार लगातार गिरावट बता रहा है. सटोरियों के अनुसार, महागठबंधन को 93 से 96 सीटें मिल सकती हैं.

मतदान की तारीखें (6 और 11 नवम्बर) नजदीक आने के साथ ही दोनों प्रमुख गठबंधन ने अपना प्रचार तेज कर दिया है. जिसका असर सट्टा बाजार के समीकरणों पर भी दिख रहा है.

फिलहाल व्यक्तिगत दांव नहीं

हालांकि, फलोदी के सटोरियों ने अभी तक किसी व्यक्तिगत प्रत्याशी की जीत या हार को लेकर कोई भाव (कीमत) जारी नहीं किया है. सट्टा बाजार का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में चुनावी परिदृश्य और स्पष्ट होने की उम्मीद है, जिसके बाद व्यक्तिगत प्रत्याशियों को लेकर भी दांव लगाए जा सकते हैं.