बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR दर्ज, यूट्यूबर ने किया सवाल तो भद्दी गालियां दी, पिटाई का भी आरोप
Jivesh Mishra News: बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर यूट्यूबर से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप. तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए दरभंगा में एफआईआर दर्ज कराई.
ADVERTISEMENT

बिहार मंत्री जीवेश मिश्रा पर यूट्यूबर पिटाई का आरोप
बिहार में चुनावी साल गहमागहमी से भरा हुआ है. नीतीश सरकार में मंत्री जीवेश मिश्रा और उनके समर्थकों पर एक स्थानीय यूट्यूबर दिलीप साहनी दिवाकर ने मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है. यूट्यूबर का आरोप है की जब मंत्री जी से गांव की समस्या पर सवाल किया तो वे बौखला गए. बौखलाए मंत्री जीवेश मिश्रा और उनके सहयोगी नेता लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट भी की, जिसमें वे जख्मी हो गए. यूट्यूबर ने बताया कि उनके नाक के पास से खून निकल आया और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए.