243 सीटों पर तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने का ऐलान! कांग्रेस को अल्टीमेटम या कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने की रणनीति...क्या हैं बयान के मायने?
Bihar Elections 2025: मुजफ्फरपुर के कांटी में तेजस्वी यादव ने 243 विधानसभा सीटों पर खुद चुनाव लड़ने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला बोला और अपने पिता लालू प्रसाद यादव की उपलब्धियां गिनाईं.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव
Bihar Elections 2025: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बयान देकर प्रदेश की सियासी हलचल मचा दी है. दरअसल, मुजफ्फरपुर के कांटी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 243 विधानसभा सीटों पर तेजस्वी चुनाव लड़ेंगे. उनके इस बयान के बाद ना केवल महागठबंधन की रणनीति पर सवाल उठने लगे बल्कि यह भी संकेत मिलने लगे कि तेजस्वी यादव अब कांग्रेस समेत अन्य सहयोगियों के साथ तालमेल की बजाय खुद चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. अब उनका ये बयान कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन हुआ है.