अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या नीरज कुमार की राह होगी आसान?
Bihar MLC Election 2026: पटना स्नातक MLC सीट पर JDU के नीरज कुमार और विधायक अनंत सिंह के बीच विवाद के बीच नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मुलाकात चर्चा में है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया है. दोनों नेताओं के बीच सुलह की कोशिश भी हुई, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.
ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election 2026
बिहार की राजनीति में इन दिनों एक मुलाकात की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है. हालांकि, पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं की इस सामान्य मुलाकात के पीछे की वजह कुछ और ही बताई जा रही है. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी एमएलसी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, जो ठीक दो महीने बाद होने वाले हैं. इन चुनावों में आठ सीटों पर स्नातक और शिक्षकों के एमएलसी के लिए मतदान होना है.
