Bihar MLC Election: नीतीश कुमार के लिए बड़ी मुसीबत बने अनंत सिंह! जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अब क्या करेंगे ?
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में JDU के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच पुराना विवाद फिर सामने आ गया है. मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जन सुराज के डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच सवाल उठ रहा है कि पार्टी नेतृत्व इस बगावत को कैसे संभालेगा. जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election 2026
बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव की सरगर्मी के बीच सत्ताधारी जेडीयू (JDU) के लिए एक बड़ी अंदरूनी चुनौती खड़ी हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने इस चुनाव में अपनी ही पार्टी के भीतर मचे घमासान को शांत करना सबसे बड़ी परीक्षा बन गया है. मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है. अनंत सिंह के इस बागी तेवर और आर-पार के मूड ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि नीतीश कुमार के लिए अपने ही विधायकों को साधना अब एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है.
