JDU में जारी खींचतान के बीच कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान, इस नेता को दी गई अनंत सिंह को मनाने की जिम्मेदारी!
Bihar MLC Election 2026: जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी खींचतान के बीच कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को मामला सुलझाने की जिम्मेदारी दी है. अनंत सिंह जन सुराज के अनुज कुमार सिंह के समर्थन में हैं, जबकि जेडीयू ने नीरज कुमार को पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार बनाया है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election 2026 Update
बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है. MLC चुनाव से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में गजब की खींचतान जारी है. मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पटना स्नातक सीट से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध कर रहे है. इस चुनाव में वो जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे हैं और बीते कल उनके नामांकन में भी पहुंचे थे. इसी बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मामला केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के क्षेत्र का है और उन्हें बात करके इसे सुलझाने के लिए कहा गया है.
