MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, क्या बांकीपुर वाली चाल से बदलेगा समीकरण? जानिए पूरी बात

Bihar MLC Election 2026: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर बिहार विधान परिषद चुनाव का मुकाबला दिलचस्प बना दिया है. 10,000 ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी दिलाने के वादे से लेकर नीरज कुमार को दी गई चुनौती तक, जानिए क्या MLC चुनाव में PK की 'बांकीपुर वाली चाल' काम करेगी और कैसे बदल सकते हैं बिहार के राजनीतिक समीकरण.

ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election 2026
MLC चुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने चला बांकीपुर वाला दांव(फाइल फोटो)
Google CTA

बिहार में विधान परिषद यानी MLC चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. चुनाव जिस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मुकाबला सिर्फ एनडीए (NDA) और महागठबंधन तक सीमित नहीं रह गया है. प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' की एंट्री ने कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारकर जन सुराज जिस आक्रामक अंदाज में प्रचार कर रहा है, उससे सवाल उठने लगा है कि क्या प्रशांत किशोर एमएलसी चुनाव में भी वही चाल चल रहे हैं, जो उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव के दौरान चली थी? विस्तार से जानिए पूरी बात.