बिहार विधान परिषद चुनाव: निशांत कुमार के प्रभाव और JDU के प्रदर्शन पर उठे सवाल

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के नतीजों में JDU ने पटना स्नातक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि तिरहुत स्नातक सीट पर पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक झा को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के प्रदर्शन और निशांत कुमार की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है.

ADVERTISEMENT

 bihar mlc election result
bihar mlc election result
Google CTA

पटना. बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के हालिया चुनाव नतीजों के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छिड़ गई है. मुख्य रूप से यह चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के राजनीतिक प्रभाव तथा जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांगठनिक जनाधार को लेकर हो रही है. मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद यह पहला मौका था जब निशांत कुमार के कंधों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का बड़ा दायित्व था. चुनाव में पार्टी के नीरज कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की. जबकि 3 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है. इन नतीजों के बाद पार्टी के प्रदर्शन और निशांत कुमार के राजनीतिक प्रभाव को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की. इस सीट पर जन सुराज के अनुज सिंह और RJD के दिलीप राय भी मुकाबले में थे. नीरज कुमार की जीत से पार्टी को एक सीट पर सफलता मिली. 

तिरहुत स्नातक सीट पर अभिषेक झा हार की ओर

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने जीत दर्ज की. JDU के अभिषेक झा इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर सके. इस नतीजे को पार्टी के लिए एक अहम चुनावी झटके के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि जीत को लेकर औपचारिक ऐलान बाकी है. 

निशांत कुमार के प्रभाव पर चर्चा क्यों?

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार ने जीत दर्ज की, लेकिन बाकी सीटों पर पार्टी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सके. तीन सीटों पर हार के बाद निशांत कुमार के प्रभाव और JDU की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब सवाल है कि इन नतीजों का JDU के संगठन और आने वाले चुनावों की रणनीति पर क्या असर पड़ेगा. चुनाव परिणामों के बाद JDU के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक चर्चा होना स्वाभाविक है.