गंगा की तेज धार में डूबी 19 मजदूरों से भरी नाव, 2 लापता, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Bihar Boat Accident: बिहार के नवगछिया के राघोपुर में गंगा नदी की तेज धार में करीब 21 मजदूरों से भरी नाव डूब गई. हादसे में 19 मजदूर तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 2 मजदूर लापता हैं. नाव डूबने का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. तटबंध मरम्मत के दौरान हुए इस हादसे के बाद गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ADVERTISEMENT

Bihar Boat Accident
Bihar Boat Accident
Google CTA

बिहार के नवगछिया में गंगा नदी के बीच एक दर्दनाक और खौफनाक हादसा सामने आया है. नवगछिया के राघोपुर इलाके में करीब 21 मजदूरों से भरी एक नाव अचानक गंगा नदी की तेज धाराओं के बीच डूब गई. हादसे के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई. नाव पर सवार 19 मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन 2 मजदूर अभी भी लापता हैं. पूरी घटना का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव धीरे-धीरे पानी में समाती हुई नजर आ रही है.