बिहार में छात्र आंदोलन के बीच हाई अलर्ट, पुलिस की छुट्टियां रद्द, सोनम वांगचुक का 26 दिनों बाद अनशन समाप्त
बिहार में नीट पेपर लीक पर छात्र आंदोलन तेज होने के बाद पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. उधर 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने सहमति के बाद अनशन खत्म किया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिहार में छात्र आंदोलन के बीच हाई अलर्ट
बिहार पुलिस ने अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द की
सोनम वांगचुक का 26 दिनों बाद अनशन समाप्त
NEET पेपर लीक विवाद और अभ्यर्थियों के जारी विरोध-प्रदर्शन ने अब पूरे बिहार में बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है. राजधानी पटना समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में छात्रों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं.
