Minister Deepak Prakash: जीन्स-शर्ट में शपथ लेने वाले बिहार के नए मंत्री दीपक प्रकाश कौन हैं? क्यों हो रही चर्चा

Bihar Minister Deepak Prakash: बिहार में आज गई मंत्रिमंडल के गठन होने के बाद जीन्स-शर्ट में शपथ लेने पहुंचे दीपक प्रकाश की खूब चर्चा हो रही है. दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM कोटे से मंत्री बनाए गए है और वे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे है. दीपक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और 2019-20 में राजनीति में एंट्री ली थी.

ADVERTISEMENT

Deepak Prakash Bihar Minister
Bihar Minister Deepak Prakash
Google CTA

Bihar Minister Deepak Prakash: बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद आज नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ है. नीतीश कुमार ने राज्य में 10वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सीएम के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम सहित 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें से शपथ लेने वाले एक मंत्री की खूब चर्चा हो रही है, जिनका नाम दीपक प्रकाश है. एक ओर जहां अधिकतर नेता कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे, वहीं दीपक प्रकाश ने जीन्स-शर्ट पहना था और इसी वेशभूषा में उन्होंने शपथ लिया है. अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि ये कौन है? आइए विस्तार से जानते हैं इनकी पूरी कहानी.