Bihar: नीतीश सबके हैं! वक्फ बिल पर समर्थन के बाद अब ईद मिलन समारोह में शामिल होने का वीडियो वायरल
Nitish Kumar Viral Video: वक्फ बिल पर समर्थन से नाराज मुस्लिम नेताओं को साधने के लिए सीएम नीतीश कुमार ईद मिलन समारोह में पहुंचे. टोपी पहने और गर्मजोशी से मुलाकात करते उनका वीडियो वायरल हो गया, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई.
ADVERTISEMENT

ईद मिलन समारोह में पहुंचे सीएम नीतीश का वीडियो वायरल
Nitish Kumar Viral Video: हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसने फिर एकबार बिहार की राजनीति गर्मा दी है. वीडियो में नीतीश कुमार एकबार फिर टोपी लगाए दिख रहे हैं और बड़ी गर्मजोशी से जेडीयू के मुस्लिम नेताओं से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. ईद के 8 दिन बाद जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया था. यहां सीएम नीतीश अपने कई नेताओं के साथ पहुंचे और चेहरे पर मुस्कान के साथ बड़ी गर्मजोशी से जेडीयू के मुस्लिम नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य धार्मिक मौलानाओं से मिले. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार टोपी लगाए दिखें. इस वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा फिर तेज हो गई है.