Bihar Weather Latest Update: बिहार के 19 जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी

Bihar Weather Latest Update: बिहार में मौसम ने एकबार फिर अपना मिजाज बदला है. तापमान में अचानक से गिरावट के कारण मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए भारी बारिश-के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Representational Image
google news

गर्मी की मार झेल रहे बिहार में मौसम ने अचानक से पलटी मारी है, तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है. दरअसल पटना मौसम विभाग केंद्र ने बिहार के 19 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.