बिहार में निशांत युग की शुरुआत के साथ ही हो जाएगी नीतीश कुमार की पुरानी टीम की छुट्टी? नई सरकार में इन्हें मिल सकता है मौका!

Bihar politics Update: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां नीतीश कुमार के बाद ‘निशांत युग’ की शुरुआत की चर्चा तेज है. नई सरकार में पुराने मंत्रियों की छुट्टी और युवा नेताओं को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है. जानिए क्या है पूरा पावर ट्रांसफर फॉर्मूला और कौन बन सकता है नई टीम का हिस्सा.

ADVERTISEMENT

Bihar politics news
नीतीश कुमार के जाने के साथ ही बिहार में होगा बड़ा फेरबदल
google news

बिहार की राजनीति में एक बड़े युग का अंत और एक नई शुरुआत होने जा रही है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद, बिहार कैबिनेट का चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा. इस बदलाव के केंद्र में नीतीश कुमार के बेटे निशांत हैं, जिनकी सक्रियता ने संकेत दे दिए हैं कि अब जेडीयू में 'निशांत युग' की शुरुआत होने वाली है. चर्चाएं इस बात की भी है कि नई सरकार में नए चेहरों को मौका मिल सकता है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.