बिहार से जाते-जाते नीतीश कुमार ने किया खेला? उनके इस दांव से बीजेपी को लंबे समय तक उठाना पड़ सकता है नुकसान

बिहार की राजनीति में अचानक बदले समीकरण ने नई बहस छेड़ दी है. मुख्यमंत्री की कुर्सी बदलते ही बीजेपी के अंदरूनी समीकरण भी हिलते नजर आ रहे हैं. सम्राट चौधरी की ताजपोशी और विजय सिन्हा की खामोशी ने सवर्ण वोट बैंक और पार्टी की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार ने जाते-जाते खेला बड़ा दांव
नीतीश कुमार ने जाते-जाते खेला बड़ा दांव
google news

Nitish Kumar Masterstroke: बिहार में सत्ता का समीकरण बदलते ही राजनीति की एक नई तस्वीर सामने आई है. शह और मात के खेल में नीतीश कुमार ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है. प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही सम्राट चौधरी की ताजपोशी तो हो गई. इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब बीजेपी के कद्दावर नेता विजय सिन्हा के बयानों में छिपा दर्द छलक कर सामने आ गया है. इससे अब कई नए सवाल खड़े हो गए हैं.