Bihar Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय! जानें कब छोड़ेंगे MLC की सदस्यता और CM की कुर्सी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च से पहले विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे और 12 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे. इसके बाद 14 अप्रैल के आसपास वे मुख्यमंत्री पद छोड़कर दिल्ली की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
google news

बिहार की राजनीति में एक बड़े युग का अंत होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अगले कदमों को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है. जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार इसी महीने यानी मार्च 2026 में विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे. इसके साथ ही उनके राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है.