Bihar Politics: नीतीश मंत्रिमंडल के शपथ के बाद ही राजद ने NDA को परिवारवाद पर घेरा, 10 मंत्रियों की लिस्ट की जारी

Bihar Politics: बिहार में नई नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राजद ने NDA पर परिवारवाद का बड़ा आरोप लगाया है. RJD ने 10 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर राजनीतिक परिवारों को बढ़ावा देने का दावा किया है. जानिए किन-किन मंत्रियों पर सवाल उठे, राजनीतिक प्रतिक्रियाएं क्या रहीं और कैसे नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद सियासत गर्मा गई है.

ADVERTISEMENT

राजद ने नीतीश मंत्रिमंडल को परिवारवाद पर घेरा
राजद ने नीतीश मंत्रिमंडल को परिवारवाद पर घेरा
Google CTA

20 नवंबर को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ लिया है. नीतीश कुमार के अलावा 2 डिप्टी सीएम सहित 26 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. नीतीश सरकार की नई मंत्रिमंडल में जातीय और सामाजिक समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है. लेकिन इसी बीच राजद ने नीतीश सरकार पर परिवारवाद का बड़ा आरोप लगाया है.