Bihar New Government: नीतीश मंत्रिमंडल में सवर्ण से लेकर दलित सभी वर्ग के नेता, जानें किस पार्टी ने किसे दी कितनी हिस्सेदारी?

Bihar New Government: बिहार में नीतीश कुमार सरकार के नए मंत्रिमंडल में सवर्ण, ओबीसी, ईबीसी, वैश्य, दलित और मुस्लिम समुदायों को संतुलित प्रतिनिधित्व दिया गया है. बीजेपी, जदयू, लोजपा(आर), हम और आरएलएम के कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ली है. पूरे जातीय-सामाजिक समीकरण को यहां विस्तार से जानें.

ADVERTISEMENT

Bihar New Government
नीतीश मंत्रिमंडल में हर वर्ग को मिली जगह(फोटो- X/@NitishKumar)
Google CTA

Bihar New Government: बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन और प्रचंड जीत के बाद आज यानी 20 नवंबर को नई मंत्रिमंडल का गठन हुआ है. कुर्मी समुदाय से आने वाले नीतीश कुमार ने राज्य में 10वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया है. नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो डिप्टी सीएम सहित कुल 27 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है. इस 27 सदस्य के मंत्रिमंडल में विभाजन का खास ध्यान रखा गया है. NDA ने सवर्ण, ओबीसी, ईबीसी, वैश्य, दलित और मुस्लिम वर्ग की भागेदारी सुनिश्चित की है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरा समीकरण.