बिहार की राजनीति में नया उबाल! UCC के बहाने आरजेडी का जेडीयू पर डोरा, क्या नीतीश करेंगे गठबंधन परिवर्तन?
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में UCC को लेकर JDU और BJP के बीच संभावित मतभेदों की चर्चा के बीच RJD ने नीतीश कुमार और JDU को महागठबंधन में आने का खुला ऑफर दिया है. RJD का तर्क है कि UCC को लेकर JDU को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, जबकि JDU ने कहा है कि वह पहले प्रस्तावित कानून के प्रावधानों का अध्ययन करेगी और गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद फैसला लेगी.
ADVERTISEMENT

Bihar Politics
बिहार की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय मोड़ पर आ पहुंची है, जहां मुख्य रूप से बीजेपी, जेडीयू और विपक्षी दल आरजेडी आमने-सामने हैं. पिछले 72 घंटों के दौरान आरजेडी की ओर से दिए गए ऑफर्स और उस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों को देखें तो यह स्पष्ट रूप से एक सियासी माइंड गेम नजर आता है. इस रणनीति के तहत जेडीयू को ऐसी स्थिति में धकेला जा रहा है कि अगर वह बात मानती है तब भी फायदा, और अगर नहीं मानती है तब भी इस माइंड गेम में आरजेडी की जीत तय मानी जा रही है.
