दिल्ली से लौटते ही एक्शन में सीएम सम्राट, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मंत्रियों के नाम तय! जानें कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह

Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से लौटते ही एक्शन मोड में हैं. नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज हो गई है. जानें किन नेताओं को मिल सकती है मंत्री पद में जगह, विजय सिन्हा की क्या होगी भूमिका और कब होगा शपथ ग्रहण.

ADVERTISEMENT

Bihar Cabinet Expansion 2026
Bihar Cabinet Expansion 2026
google news

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी अब अपनी नई कैबिनेट के विस्तार की अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं. दिल्ली के हाई-प्रोफाइल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व से हुई गहन मंत्रणा के बाद मंत्रियों के नामों की सूची लगभग फाइनल कर ली गई है. इस नई कैबिनेट में पुराने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कई नए और ऊर्जावान चेहरों को जगह मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है, जिससे बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है.