UCC विवाद के बीच क्या जेडीयू छोड़ेगी एनडीए का साथ? समझिए बिहार की राजनीति का पूरा गणित
Bihar Politics News: UCC को लेकर बिहार में NDA के भीतर सियासी हलचल तेज है. जेडीयू ने कहा है कि वह पहले UCC के प्रावधानों का अध्ययन करेगी और इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा करेगी. इसी बीच नीतीश कुमार की पार्टी के NDA से अलग होने की संभावनाओं और बिहार विधानसभा के नंबर गेम पर चर्चा तेज हो गई है. जानिए मौजूदा आंकड़े क्या कहते हैं और कैसे बन सकते हैं समीकरण.
ADVERTISEMENT

Bihar Politics 2026
बिहार की राजनीति में इस वक्त यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और राजनीतिक समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है. क्या बिहार में बिना नीतीश कुमार के बीजेपी सरकार चला पाएगी? क्या यूसीसी के मुद्दे पर जेडीयू और बीजेपी के बीच बात बिगड़ चुकी है? इन तमाम सवालों के बीच राजनीतिक गलियारों में नंबर गेम और संभावित सियासी उठापटक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. ऐसे में आइए विस्तार से समझते है कि UCC को लेकर क्यों मचा है घमासान और क्या कहता है नंबर गेम.
