प्रशांत किशोर ने BJP नेता संजय जायसवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, संजय ने कहा -'मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं'
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर और संजय जायसवाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जुबानी जंग चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों ही नेता एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे है.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर के आरोपों पर BJP नेता ने दिया रिप्लाई
बिहार में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और बीजेपी नेता संजय जायसवाल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अराेप लगाया कि संजय जायसवाल गलत तरीके से पैसे कमाते. वहीं, खुद पर लगे आरोपों के जवाब में संजय जायसवाल ने भी सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने प्रशांत किशोर के लिए कहा कि जितने पैसे लगाकर मीडिया मैनेज करना है कर लो, झूठ का मकान कितना भी शानदार हो उसकी नींव नहीं होती है. अब दोनों के बीच शुरू हुई ये लड़ाई अब बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है.