पैसे दोगुने करने पर बोले रसोइया- चुनाव से पहले नीतीश बाबू ने थमा दिया 'झुनझुना', 3300 नहीं 26000 पर देंगे वोट
Cook on Nitish Kumar Salary Hike: नीतीश कुमार ने रसोइयों की सैलरी दोगुनी की लेकिन समस्तीपुर की महिलाओं ने कहा 3300 नहीं पूरे 26000 चाहिए, नहीं तो वोट नहीं देंगे. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

बिहार में रसोइयों का मानदेय बढ़ाने के बावजूद नाराजगी
बिहार चुनाव से पहले आज यानी 1 अगस्त को नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा विभाग में काम कर रहें 3 वर्ग को एक खास सौगात दी. सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से आज सुबह-सुबह एक पोस्ट के जरिए बताया कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसलिए इन्हें मिलने वाले मानदेय राशि में को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है.