बिहार में नीतीश कुमार का एक और बड़ा दांव, शिक्षा विभाग में काम करने वाले 3 वर्ग की सैलेरी हुई दोगुनी

Nitish Kumar announcement: बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के 3 वर्गों का मानदेय राशि को दोगुना किया. रसोइया, रात्रि प्रहरी और शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों को सीधे लाभ मिलेगा.

ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की सैलरी दोगुनी की
नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान
google news

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है. चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक हुआ नहीं है लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि छठ पूजा के आस-पास यह चुनाव हो सकते है. लेकिन उससे पहले हर दल अपने वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और मास्टर स्ट्रोक खेला है जिसे की गेमचेंजर माना जा रहा है.