बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, 4 लाख छात्रों को होगा सीधा फायदा.
ADVERTISEMENT

नीतीश कुमार ने छात्रों को बड़ी सौगात दी(फाइल फोटो)
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार तरह-तरह की घोषणाएं कर रही है. इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने युवा वर्ग को साधते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अब'बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड' योजना के तहत मिलने वाले लोन पर ब्याज नहीं लगेगा. इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. सरकार के इस ऐलान से 4 लाख छात्रों को सीधा फायदा पहुंचेगा.